Monday, July 27, 2015

Beti bahu hissa ek ghar ka, Phir bhi juda kissa hai inka - बेटी, बहू हिस्सा एक घर का, फिर भी जुदा किस्सा है इनका

No comments




 Hindi Version
बेटी, बहू हिस्सा एक घर का,
फिर भी जुदा किस्सा है इनका ,
एक पर जान, दूसरी पर इलजाम,
 येे है किस्सा है हर घर का,

बेटी की आह पर मरते,
बहू की आह को  तरसे,
इन किस्सोँ को हो गये अरसे,
काश, गुम हो जायेँ ये किस्से हर घर से,
नामुमकिन है मिटना इनका,
बेटी, बहू हिस्सा एक घर का,
फिर भी जुदा किस्सा है इनका,

बेटी भी है बहू किसी की,
जल्लाद लगे तुम्हे सास उसी की,
खुद को तो तुम देवी मानो,
हँस के जलील बहू को करना जानो,
बहू के मुँह पर ताने मारो,
सामने हो बेटा तो गले लगा लो,
यही तो है सिक्का सीधोँ का,
बेटी, बहू हिस्सा एक घर का,
फिर भी जुदा किस्सा है इनका,

बेटी दे पानी भी अमृत,
बहू का अमृत भी है पानी,
ए, दूजे घर जाने वाली,
तेरी हरदम यही कहानी,
तू हँस के बोलेगी भी तो,
तेरी तो होगी बदनामी,
सास तो माँ है, तू ना बेटी,
यही तो सच है इस जगभर का,
बेटी, बहू हिस्सा एक घर का,
फिर भी जुदा किस्सा है इनका,


प्रिय दोस्तों, हमारा एक यूट्यूब चैनल (YouTube Channel) भी है "ज्ञान एजुकेशन क्लासेस" (Gyan Education Classes) नाम से, 

चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए यहाँ पर क्लिक करें - 

दोस्तों कृपया हमारे इस चैनल को सब्सक्राइब (SUBSCRIBE) जरूर कीजिये और बेल (BELL) आइकॉन (ICON) को प्रेस (PRESS) करके आल (ALL) पर जरुर क्लिक कीजियेगा |

दोस्तों हमें आपके सपोर्ट (SUPPORT) | सब्सक्राइब (SUBSCRIBE) | लाइक (LIKE) | शेयर (SHARE) की आवश्यकता है |
हम इस चैनल में नए नए और अच्छे वीडियोस अपलोड करते रहते हैं | 

हमारे बारे में कुछ शब्द: ज्ञान एजुकेशन क्लासेस, एक हिंदी भाषी यूट्यूब चैनल है जिसमें आप सी.बी.एस.ई. - एन.सी.ई.आर.टी. कक्षा नर्सरी से १२ तक के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए ज्ञान से सम्बंधित, नई टेक्नोलॉजी से सम्बंधित तथा कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों से सम्बंधित वीडियोस प्राप्त करते हैं, इस चैनल पर हम बीच बीच में कुछ अच्छे और सामाजिक मनोरंजक वीडियोस भी डालते रहते हैं क्योंकि हमारा विश्वाश है की मौज-मस्ती के साथ सीखने से आपको जानकारी को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है क्योंकि यह प्रक्रिया सुखद और यादगार होती है |

About us: Gyan Education Classes is a Hindi YouTube Channel for CBSE Students & Teachers from class Nursery To 12th, Technology Lovers and For Computer Science Students - BCA/MCA/IT ETC, We also share funny and entertaining videos in between your knowledge enhancement and learning process because we believe learning with fun also helps you to retain information better because the process is enjoyable and memorable.

तहे दिल से धन्यवाद दोस्तों ! जय हिन्द ! जय भारत ! वन्दे मातरम !





Hinglish Version
Beti bahu hissa ek ghar ka,
Phir bhi juda kissa hai inka,
Ek par jaan, dusri par iljaam,
Ye hai kissa har ghar ka,

Beti ki aah par marte,
Bahu ki aah ko tarse,
In kisso ko ho gaye arse,

Kash! Gum ho jaye ye kisse har ghar se,
Namumkin hai mitna inka,
Beti bahu hissa ek ghar ka,
Phir bhi juda kissa hai inka,

Beti bhi hai bahu kisi ki,
Jallaad lage tumhe sas usi ki,
Khud ko to tum devi mano,
Hans ke jalil bahu ko karna jano,
Bahu ke muh par tane maro,
Samne ho beta to gale laga lo,
Yahi to hai sikka sidho ka,
Beti bahu hissa ek ghar ka,
Phir bhi juda kissa hai inka,

Beti de pani bhi amrit,
Bahu ka amrit bhi hai pani,
Aei, duje ghar jane wali,
Teri hardum yahi kahaani,
Tu hans ke bolegi bhi to,
Teri to hogi badnami,
Sas to maa hai, tu na beti,
Yahi to sach hai es jagbhar ka,
Beti bahu hissa ek ghar ka,
Phir bhi juda kissa hai inka,